top of page

ॐ गं गणपतयै नमः !!!🙏

  • Aug 25, 2017
  • 1 min read

आले रे आले रे गणपती गजानन दुःख भंजन सकल क्लेश विदारण बुद्धि दाता देव भय शोक निवारण आले रे आले रे गणपती गजानन !!! चंहु दिशि गूंजे ढ़ोलक शहनाई रिद्धि-सिद्धि तेरे संग चली आईं शुभ-लाभ देवा तू विघ्न विनाशन आले रे आले रे गणपती गजानन !!! गौरी-शिव के प्रिय बालक सुन संतोषी कार्तिकेय अनुज तुम मूषक वाहन द्वारे खड़े शोभा बन आले रे आले रे गणपती गजानन !!! 🙏🙏🙏 आज विनायक और बुद्धि प्रदायक गणपति पधारे हैं हमारे गृह में।।। और अब कुछ दिन अपनी कृपा दृष्टि प्रदान कर अनुग्रहित करेंगे हमें।। 🙏🙏🙏 🎉 इस पावन पर्व पर यही कामना है कि आपके और आपके परिवार पर गजानन महाराज की कृपा बनी रहे एवं वह आप सभी के समस्त दुःख, शोक और संताप का हरण कर सभी को बुद्धि-विवेक , सौभाग्य और स्वास्थ्य प्रदान कर सफ़लता के मार्ग पर अग्रसित करें ।।।🎉🎉 " श्री गणेशाय नमः "!!!!!🙏🙏🙏 ◆◆◆◆◆◆ ● Śमृति @ मुक्त ईहा © https://smileplz57.wixsite.com/muktiiha Like @ https://www.facebook.com/me.smriti.tiwari/ Follow@ https://www.instagram.com/mukht_iiha/ छायाचित्र आभार🤗 - !nterne+  


 
 
 

Comments


Featured Review
Tag Cloud
bottom of page